प्रश्नोत्तरी - कम हैं मार्क्स तो डिस्टेंस एजुकेशन का है ऑप्शन

Q.  बीए में सिर्फ 38% मार्क्स हैं। एमए करना चाहती हूं। कैसे संभव है?
A. प्रतिष्ठित और नामी यूनिवर्सिटीज के एमए (रेग्युलर) कोर्स में इतने कम मार्क्स पर ऐडमिशन मिल पाना संभव नहीं होगा। बेहतर होगा कि आप ओपन या डिस्टेंस एजुकेशन पर आधारित यूनिवर्सिटी से किसी विषय में एमए करने के बारे में सोचें।

Q.  मैंने 12वीं के एग्जाम्स आर्ट्स सब्जेक्ट्स से दिए हैं। मुझे किस फील्ड में जाना चाहिए?
A. आपके पास फिलहाल बीए/ बीए(ऑनर्स)/ बीए एलएलबी/ बीजेएमसी/ बीबी / विदेशी भाषा सरीखे कोर्स में एडमिशन लेने के विकल्प हो सकते हैं।

Q.  एमबीए कर चुकी हूं और आगे पीएचडी करना चाहती हूं। ऐडमिशन कैसे मिल सकता है?
A. कम से कम 55 फीसदी के साथ अगर आपने मास्टर्स डिग्री पास की है, तो आप नेट एग्जाम में शामिल हो सकती हैं। नेट एग्जाम क्लियर करने पर ही पीएचडी में ऐडमिशन संभव है। वैसे कई यूनिवर्सिटीज़ ऐसी भी हैं जहां पीएचडी के लिए अलग से भी एंट्रेंस एग्जाम भी होता है। इससे अधिक जानकारी के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट उपयोगी होगी।

Q.  क्या एमकॉम एक वर्ष में संभव है?
A. जी नहीं ऐसा कोई भी मान्य कोर्स नहीं है। आपको पूरा कोर्स कंप्लीट करना होगा।

Q.  12वीं कर रहा हूं। लॉ में करियर कैसे बना सकता हूं?
A. 12वीं के बाद इंटिग्रेटेड बीए, एलएलबी का कोर्स किया जा सकता है। इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना पड़ेगा।

Q.  बीएफ़ए (अप्लाइड आर्ट्स) कर रहा हूं। आगे क्या किया जा सकता है?
A. इसी फील्ड में मास्टर्स डिग्री करने के बारे में आप सोच सकते हैं। अन्यथा जॉब का भी विकल्प हो सकता है।

Q.  12वीं पास किये हुए मुझे पांच साल हो चुके हैं। क्या बीबीए में ऐडमिशन संभव है?
A. रेग्युलर कॉलेज में ऐडमिशन पाना तो आपके लिए थोड़ा मुश्किल काम होगा पर ओपन यूनिवर्सिटी अथवा डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से आप ग्रैजुएशन अवश्य कर सकती हैं।

Q.  क्या इग्नू से बीसीए करने के बाद मुझे आसानी से जॉब मिल सकती है?
A. बीसीए के साथ आपको प्रोग्रामिंग। टेस्टिंग, डेटा बेस और आईटी इत्यादि पर भी फोकस करना पड़ेगा तभी जॉब मिल सकेगी।

Q. बीकॉम (फाइनल ईयर) के एग्जाम दे रही हूं। अब मुझे बीएड करनी चाहिए या एम कॉम?
A. अगर टीचिंग में जाना है तो बीएड करें। एमकॉम के बाद अकाउंटिंग अथवा फाइनैंस सेक्टर में जॉब के लिए कोशिश कर सकती हैं।

Q. 12वीं के बाद सीपीएमटी की तैयारी के कारण एक वर्ष का गैप आ गया है। क्या बैंकिंग इत्यादि के जॉब के इंटरव्यू में इस कारण परेशानी हो सकती है?
A. इस बात के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बस आप अपना ध्यान बैंकिंग एग्जाम की तैयारी पर फोकस करें।

Q. मैं बीए का स्टूडेंट हूं। मेरे सब्जेक्ट्स मैथमेटिक्स, स्टेटस्टिक्स और कंप्यूटर साइंस हैं। सब्जेक्ट से रिलेटेड जॉब फील्ड के बारे में बताएं।
बीए डिग्री के बाद आप प्राइवेट व गवर्नमेंट सेक्टर में अप्लाई कर सकते हैं। कंप्यूटर में बीए के बाद अगर आप सॉफ्टवेयर जॉब्स में इंटरेस्टेड हैं तो सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं। इससे आगे जाकर सॉफ्टवेयर जॉब्स में अप्लाई करना आसान होगा।

Q. मैं ग्रैजुएशन कर चुका हूं। फिलहाल एसएससी की प्रिपरेशन कर रहा हूं। आगे बीएससी ऑनर्स (मैथ्स) करना चाहता हूं। क्या यह सही रहेगा?
A. एमएससी मैथ्स करने के बाद आप सॉफ्टवेयर, इंश्योरेंस, मार्केट रिसर्च, बैंकिंग सेक्टर में जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर में भी टैक्स असिस्टेंट, स्टेटस्टिकल इंवेस्टिगेटर एग्जाम के लिए भी तैयारी की जा सकती है।

Q. मैं इंटरमीडिएट बायो का स्टूडेंट हूं। अभी हाल ही में मेरे एग्जाम खत्म हुए हैं। आगे क्या करूं कि आसानी से जॉब मिल जाए।
A. अगर आप मेडिकल फील्ड में इंटरेस्टेड हैं तो एमबीबीएस की तैयारी करना अच्छा रहेगा। बाकी ऑप्शन जैसे बीडीएस, बीएएमएस, मेडिसिन, सर्जरी, फिजिशन, ऑप्टोमेटरिस्ट, डेंटल सर्जन, फार्मासिस्ट व नर्सिंग एरिया में कोर्स करने की सोच सकते हैं। इसके अलावा 12वीं के बाद ऐग्रिकल्चर, फॉरेंसिक साइंस, बायॉ टेक्नॉलजी, जूलॉजी, फूड टेक्नॉलजी फील्ड में कोर्स कर सकते हैं।

Q. मैं 12वीं का स्टूडेंट हूं। आगे एनडीए करना चाहता हूं। मैंने सुना है कि इसमें साइंस और मैथ्स स्ट्रॉन्ग होना
A. जरूरी है। मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा नहीं हूं। मेरे 10वीं में 63% नंबर थे। मुझे आगे क्या करना चाहिए?
एनडीए बहुत ही रिस्पेक्टफुल करियर है। आप एनडीए की कोचिंग कर सकते हैं। कोचिंग से इन सब्जेक्ट में ज्यादा से ज्यादा नॉलेज गेन कर पाएंगे। जिससे एग्जाम क्लियर करने में आसानी होगी। एनडीए में सब्जेक्ट नॉलेज के अलावा फिजिकल फिटनेस भी बहुत मायने रखती है।

Q. मैंने इस साल आईएससी से 12वीं का एग्जाम दिया है। मैं कंप्यूटर कोर्स करना चाहता हूं। मैं कंफ्यूज हूं कि मुझे कंप्यूटर हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में से कौन सा कोर्स करना चाहिए, जिससे मुझे एक बेहतर फ्यूचर विकल्प मिले
A. कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही फील्ड में अवसर मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर साइड के लिए बीटेक ज्यादा बेहतर रहेगा। कंप्यूटर साइंस में बीएससी भी मान्य है। बीटेक के बाद सिस्टम ऐनालिस्ट, सिस्टम ऐडमिनिस्ट्रेटिव, टेक्निकल सपॉर्ट, टेक्निकल राइटर की जॉब्स के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ाई में इन 9 बातों पर दें ध्यान, बनेंगे 'महान'

सरकारी नौकरी चाहिए तो मैथ्स की यूं करें तैयारी

इस कोर्स से आपके बच्चे का ब्रेन होगा शार्प