जॉब पाने में उपयोगी साबित होगी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग
पॉलिटिकल साइंस और मैथ्स के साथ ग्रैजुएशन कर रहा हूं। इसके बाद क्या करियर विकल्प हो सकता है?
पॉलिटिकल साइंस की एक प्रमुख ब्रांच सैफॉलजी है। इसके अंतर्गत चुनावों से संबंधित साइंटिफिक ऐनालिसिस किया जाता है। इसमें मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स की बैकग्राउंड वाले लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि कई प्रकार के डेटा का विश्लेषण इस क्रम में करने की ज़रूरत पड़ती है। आपके लिए यह एक अच्छा करिअर ऑप्शन हो सकता है।
सिविल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा किया है। मुझे आगे क्या करना चाहिए? पारिवारिक आर्थिक दशा अच्छी नहीं है।
बीई आदि कोर्स में लेटरल एंट्री का विकल्प चुनेंगे तो कुछ वर्षों की पढ़ाई और करनी पड़ेगी।
बीकॉम कर रही हूं और इसके अलावा फाइनैंस ऐंड बैंकिंग में भी ट्रेनिंग की है। क्या कुछ और भी कोर्स साथ-साथ किया जा सकता है?
आप चाहें तो अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग भी समय रहते हासिल कर सकती हैं। जॉब पाने में यह काफी उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
बारहवीं में 54% मार्क्स हैं। मुझे सीए या बीकॉम में से कौन सा कोर्स चुनना चाहिए?
मार्क्स से संकेत मिलता है कि पढ़ाई में आपकी दिलचस्पी कम है। इसलिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसा कठिन कोर्स करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। बीए या बीकॉम कोर्स के बारे में सोच सकते हैं।
बीएससी (होम साइंस) कर चुकी हूं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीएड तथा एमएससी (फैब्रिक ऐंड अपेरल साइंस) कोर्स में ऐडमिशन मिल रहा है। कृपया बताएं कि इन दोनों में से किस कोर्स में ऐडमिशन लूं?
अगर टीचिंग में जाना चाहती हैं, तो बीएड कोर्स कर सकती हैं। टेक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बनाने में दिलचस्पी है, तो एमएससी (फैब्रिक ऐंड अपेरल) कोर्स उपयोगी होगा।
बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नॉलजी कोर्स के बाद एमबीए (हॉस्पिटेलिटी) कोर्स करना ठीक रहेगा या एमएससी (बायॉकेमिस्ट्री)?
बीएमएलटी कोर्स के आधार पर ही पोस्ट ग्रैजुएशन कोर्स का चयन करना है, तो कहने की बात नहीं कि एमएससी (बायॉकेमिस्ट्री) करना उपयुक्त रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें