बीकॉम के बाद जॉब ऑरियंटेड कोर्स
साइंस सब्जेक्ट्स के साथ 12वीं के एग्जाम दिए हैं। मेरे लिए इस समय क्या कोर्स ऑप्शंस हो सकते हैं?
अगर आपने इंजिनियरिंग या अन्य प्रफेशनल कोर्सेस के एंट्रेंस एग्जाम्स के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन किया है, तो आपको इन एंट्रेंस एग्जाम्स के रिज़ल्ट्स का इंतज़ार करना चाहिए। इस बीच दिल्ली सहित देश की अन्य यूनिवर्सिटी के ट्रडिशनल कोर्सेस में ऐडमिशन पाने का भी प्रयास कर सकते हैं।
अभी इग्नू से बीएससी कर रही हूं। क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में माइग्रेशन सम्भव है?
जी नहीं। ऐसा प्रावधान नहीं है। अच्छा यही रहेगा कि आप फ़िलहाल अपना अंडर ग्रैजुएशन का कोर्स इग्नू से ही कंप्लीट करें और उसके बात पोस्ट ग्रैजुएशन दिल्ली से करें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए कर चुका हूं और आईटीआई से प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर का भी कोर्स किया है। मेरे लिए इस फील्ड से जुड़ी और किस तरह की ट्रेनिंग हो सकती है?
सेन्ट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजिनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी (http://cipet।gov।in/) में इस तरह के तमाम कोर्स करवाए जाते हैं। यह इंस्टिट्यूट भारत सरकार के कैमिकल ऐंड फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री के अंतर्गत है।
ई-वेस्ट मैनेजमेंट कोर्सेस के बारे में जानकारी दें?
देश में सरकारी संस्थानों में फिलहाल इस तरह का डिप्लोमा या सर्टिफिकेशन कोर्स उपलब्ध नहीं है। लेकिन कई एनजीओ और प्राइवेट इंस्टिट्यूट ऐसे कोर्स संचालित कर रहे हैं। बेहतर होगा कि आप नेट से इनके बारे में अधिक जानकारियां हासिल करें।
बीकॉम कर रही हूं। मुझे इसके बाद किस तरह का कोर्स करना चाहिए ताकि आसानी से जॉब मिल सके?
आपको सीए, सीएस जैसे कोर्सेस के अलावा बीएड, अकाउंटिंग आधारित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग आदि के बारे में सोचना चाहिए। ये ऐसे कोर्स हैं जिनकी डिमांड आज भी काफी है और आने वाले समय में भी बनी रहेगी।
मैं जियॉग्रफी से बीए कर रही हूं। मैं जियॉग्रफी में मास्टर्स करना चाहती हूं। इस फील्ड में क्या स्कोप है और इसके बाद मैं कहां कहां अप्लाई कर सकती हूं?
जियॉग्रफी अच्छी फील्ड है, जहां आप पृथ्वी के बारे में रिसर्च करते हैं। इस फील्ड में लेटेस्ट टेक्नॉलजिकल अडवांसमेंट जैसे रिमोट सेंसिंग जीआईएस, जीपीएस और ईएमआर की वजह से अब बेहतर करियर के अवसर मौजूद हैं। आप गवर्नमेंट सेक्टर में सर्वेयर, कार्टोलॉगर, रीजनल प्लानर, वेदर इंस्पेक्टर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। टेलिकॉम, एजुकेशन, मिलिट्री सर्विसेज, रेलवे में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीएससी, एसएससी के लिए भी तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल, ऑइल ड्रिलिंग कंपनी, एनजीओ, माइनिंग इंडस्ट्रीज, रिसर्च इंस्टिट्यूट, गैस एक्सप्लोरेशन कंपनी और ऐग्रिकल्चर रिसर्च कंपनीज में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
मैनें 12वीं पास की है। मैं आईएस की प्रिपरेशन करना चाहता हूं। किस सब्जेक्ट से ग्रैजुएशन करूं जिससे, आईएएस की तैयारी में मदद मिलें। मुझे ये भी बताएं कि किस यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करूं कि रेग्युलर कॉलेज न जाना पड़े, ताकि तैयारी कर सकूं?
आईएएस के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रैजुएशन है। आप कोई भी कोर्स कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा कर सकें। सिविल सर्विसेज के एग्जाम की तैयारी के लिए कोर्स में इंट्रेस्ट होना जरूरी है क्योकि एग्जाम में कोर्स से संबंधित सवाल आते हैं, जिसकी डिटेल नॉलेज होनी बेहद जरूरी है। इसके अलावा जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स की भी नियमित स्टडी करें।
मैं पीसीएम 12वीं का स्टूडेंट हूं। मैं फिल्हाल अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे 73% से अधिक मार्क्स मिलते हें तो क्या मैं जेईई मेंस 2017 के लिए योग्य हूं। इसके अलावा मुझे यह भी बताएं कि पीसीएम से इंटर के बाद मैं और कौन कौन से करियर में जा सकता हूं?
जेईई के लिए योग्यता 50% और उससे ऊपर है, इसलिए आप अप्लाई कर पाएंगे। साइंस स्ट्रीम से इंटर करने के बाद आप इंजिनियरिंग कोर्स, मेडिकल कोर्स (एमबीबीएस), फार्मेसी, कंप्यूटर, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, आर्म्ड फोर्स, टीचिंग, मेडिकल कोर्स, टीचिंग डिजाइन और भी बहुत सी फील्ड में आप करियर बना सकते हैं। लेकिन आप अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से फील्ड चुनें।
मैंने पीसीबी से इस साल 12वीं पास की है। इसके बाद एसएससी या रेलवे या फिर किसी और डिपार्टमेंट में गवर्नमेंट जॉब करना चाहता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे अब बीए में ऐडमिशन लेकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर लेनी चाहिए। क्या यह सही रहेगा?
आप साइंस स्ट्रीम में ग्रैजुएशन करके भी गवर्नमेंट जॉब्स और एग्जाम्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे या एसएससी में ग्रैजुएशन (कोई भी फिल्ड) ही जरूरी है। स्ट्रीम एक होने से आप आगे मास्टर्स करके स्पेशलिस्ट जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपकी आर्ट में रुचि है तो आर्ट ले सकते हैं। साथ में सरकारी परीक्षाओं यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, मिलिट्री के लिए तैयारी कर सकते हैं।
मैंने इलेक्ट्रिकल से इंजिनियरिंग की है। इस साल मैने फाइनल ईयर का एग्जाम दिया है। बीटेक के बाद आईईएस की तैयारी के लिए जाना चाहता हूं। कौन कौन से कोचिंग सेंटर में ऐडमिशन लिया जा सकता है। क्या आईईएस अच्छा ऑप्शन है या किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करना बेहत रहेगा। बहुत कंफ्यूज हूं, जानकारी दें
आईएएस एक सम्मानजनक करियर अवसर है। बेहतर जॉब ऑप्शन है और साथ ही चैलेंजिंग भी। हां लेकिन एग्जाम क्लियर करने के लिए बहुत अच्छी तैयारी की जरूरत है। चूंकि इस फील्ड में काफी प्रतियोगिता है सो वक्त भी लग सकता है। अगर आपको जॉब करना अभी जरूरी है तो प्राइवेट सेक्टर में करियर स्टार्ट कर सकते हैं और साथ में तैयारी कर सकते हैं। या फिर पूरी लगन के साथ अगले साल परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक व कम्यूनिकेशन से बीटेक करने के बाद किस तरह की फील्ड में जॉब के लिए अप्लाई किया जा सकता है, पूरी डिटेल बताएं?
इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन ग्रैजुएट्स के लिए बहुत सी सेक्टर्स में जॉब ऑप्शन मौजूद हैं। जैसे सेमिकंडक्टर इंडस्ट्री, कम्यूनिकेशन इंडस्ट्री, प्रॉडक्ट इंजिनियरिंग कंपनी, सिस्टम मैनेजमेंट कंपनी और आईटी सेक्टर। गवर्नमेंट सेक्टर ऑर्गनाइजेशन जैसे बीईएल, ओएनजीसी, रेलवे, टेलिकॉम, ऐविएशन ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज में अवसर हैं। जॉब्स के लिए डिजाइन इंजिनियर, वेरीफिकेशन इंजिनियर, ऐप्लिकेशन इंजिनियर, नेटवर्किंग इंजिनियर में आप अप्लाई कर सकती हैं। आगे बहुत सी इमरजिंग फील्ड जैसे रोबॉटिक्स, नैनोटेक्नॉलजी, कंप्यूटर में आप मास्टर भी कर सकती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें