स्पोर्ट्स, टीचिंग जैसे कई सेक्टर को चाहिए फिजियोथिरेपिस्ट
मैं फिजियोथिरेपी में बैचलर डिग्री कर रहा हूं। इस फील्ड में फॉरेन और गवर्नमेंट जॉब का क्या स्कोप है?
आज की लाइफ स्टाइल में लोगों में मस्कुलर प्रॉब्लम बहुत ही सामान्य हो गई हैं। इस वजह से फिजियोथिरेपिस्ट की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आप हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, रेजीडेंशियल होम, रिहैबिलिटेशन सेंटर और प्राइवेट ऑफिस में प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके अलावा आउट पेशेंट क्लीनिक, कम्युनिटी हेल्थ केयर सेंटर, प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर, फिटनेस सेंटर या हेल्थ क्लब्स, ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर, स्पेशल स्कूल में भी काम कर सकते हैं। फिजियोथिरेपिस्ट की जॉब के लिए स्पोर्ट्स सेंटर, टीचिंग सेक्टर में काफी स्कोप है। फॉरेन कंट्री में कंपनी, एनजीओ में भी इनके लिए काफी स्कोप है। फॉरेन में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर बहुत माना जाता है, इसलिए वहां फिजियोथिरेपी के लिए बहुत स्कोप है।
मैंने 2015 में इंग्लिश और सोशॉलजी से बीए किया है। आगे बीएड करना चाहती हूं। बैंकिंग की कोचिंग भी की लेकिन मैथ्स वीक होने के चलते एग्जाम क्लीयर नहीं हुआ। मुझे क्या करना चाहिए?
टीचिंग एक रिस्पेक्टेबल जॉब है। अभी ट्रेन्ड टीचर्स की डिमांड बहुत ज्यादा है। सब्जेक्ट आप अपने इंस्ट्रेस्ट के अनुसार चुनें। यह एक बहुत अच्छा करियर है। आगे आप बेहतर जॉब के लिए एमएड और नेट यूजीसी की प्रिपरेशन कर सकते हैं। इस प्रफेशन में जॉब सिक्युरिटी भी रहती है। आप गवर्नमेंट और नॉन गवर्नमेंट इंस्टिट्यूशन में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
मैं सीसीटीवी टेक्नॉलजी में फॉरेन में जॉब सर्च कर रहा हूं। ग्रैजुएशन पूरा कर चुका हूं और साथ में 2 साल का कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में डिप्लोमा भी किया है। मुझे 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस भी है। विदेश में जॉब के लिए कैसे अप्लाई करूं?
सीसीटीवी टेक्नॉलजी अच्छा और काफी ग्रोइंग करियर ऑप्शन है। सिक्युरिटी को लेकर सभी देशों में सीसीटीवी टेक्नॉलजी पर बहुत इंवेस्टमेंट किया जाता है। विदेश में आप जॉब कर सकते हैं। आईटी सेक्टर में सीसीटीवी टेक्नॉलजी एक्सपर्ट की डिमांड है। होमलैंड सिक्युरिटी डिपार्टमेंट में सीसीटीवी एक्सपर्ट की रेगुलर डिमांड होती है।
मैंने 52% के साथ बायोटेक्नॉलजी से एमएससी किया है। मुझे बायोटेक्नॉलजी की कुछ अच्छी कंपनी बताएं जहां फ्रेशर्स के लिए जॉब के अच्छे ऑप्शन मौजूद हो।
बायोटेक्नॉलजी के क्षेत्र में बहुत सी कंपनी है जहां फ्रेशर्स के लिए बहुत अच्छे प्रॉस्पेक्ट है। यह एक ग्रोइंग सेक्टर हैं। जहां आप इंडस्ट्री की बड़ी और रिओन्ड कंपनी की वेबसाइट के जरिए अप्रोच करें। इसके अलावा प्लेसमेंट कंसल्टेंट जहां फार्मा कंपनी का टाई अप हो उनके जरिए भी आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एस्ट्रा जेनसिया, नेस्ले, ग्लैक्सो स्मिथ, पीफाइजर, बायोकॉन, डॉ रेड्डी, नोवोजाइम्स ऐसी कंपनी हैं जहां फ्रेशर्स के लिए अपॉरच्युनिटीज होती हैं।
मैं बीएससी थर्ड ईयर में हूं। टीचिंग लाइन में जाना है क्या करुं।
आप बहुत ही प्रेस्टीजियस फील्ड को चुनने की सोच रही हैं। टीचिंग एक बहुत ही सम्मानीय करियर है। बीएससी के बाद आप एमएससी कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजीसी नेट की प्रिपरेशन करें। इसके बाद आप गवर्नमेंट स्कूल, नॉन गवर्नमेंट इंस्टिट्यूशन में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
9वीं क्लास में पढ़ रहा हूं। मैं जानना चाहता हूं कि इन्डियन एयरफोर्स में पायलट कैसे बना जा सकता है?
आपको अभी से साइंस और मैथ्स जैसे सब्जेक्ट्स के फंडामेंटल्स को मज़बूत करना होगा। 12वीं में मैथ्स सहित साइंस स्ट्रीम लेकर ही पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद नैशनल डिफेन्स एकेडमी के एग्जाम को क्लियर करना होगा। अच्छी परफोर्मेंस रहने पर ही एयरफ़ोर्स की ब्रांच मिलती है।
प्रिंटिंग टेक्नॉलजी का कोर्स करने के बाद किस तरह के करियर ऑप्शंस हो सकते हैं?
ज़ाहिर है गवर्नमेंट सेक्टर या प्राइवेट सेक्टर्स के पब्लिकेशन हाउस अथवा प्रिंटिंग प्रेस में जॉब्स के अवसर मिल सकते हैं।
बीबीए के बाद एमबीए एंट्रेंस की तैयारी कैसे करनी चाहिए?
प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टिट्यूट जॉइन करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है, अगर आप सेल्फ स्टडी नहीं कर सकते हैं।
सेना से रिटायर होने वाला हूं। क्या बीएड कर इसके बाद अच्छी जॉब मिल सकती है?
इस उम्र में टीचिंग जॉब पाना आसान नहीं होगा। अच्छा तो यही रहेगा कि आप एक्स सर्विसमैन के तौर पर अपनी सेवाएं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अथवा सिक्यॉरिटी इंचार्ज के रूप में देने जैसे ऑप्शन पर विचार करें।
क्या मास्टर्स डिग्री करने के बाद भी टीचर बना जा सकता है?
जी हां, आप बीएड कर पोस्ट ग्रैजुएट टीचर की पोस्ट के लिए एलिजिबल हो सकते हैं।
क्या ग्रैजुएशन कर सिर्फ गवर्नमेंट जॉब्स के लिए प्रयास करना सही है?
गवर्नमेंट सेक्टर की सिकुड़ती जॉब संख्या को देखते हुए आपको प्राइवेट सेक्टर की जॉब्स को भी ध्यान में रखना चाहिए।
अभी बीकॉम कर रही हूं। कृपया बताएं कि एमबीए और आईसीडब्ल्यूए में से कौन सा कोर्स करना ठीक रहेगा?
अगर आपको आईआईएम या इसके बराबर के मैनेजमेंट स्कूल में एडमिशन मिल जाता है, तो आपको बिना सोचे हुए एमबीए करने का निर्णय लेना चाहिए अन्यथा आईसीडब्ल्यूए कोर्स को मन लगाकर पूरा करने का लक्ष्य रखें।
देश में पॉलिमर टेक्नॉलोजी के कोर्स का क्या महत्त्व है?
देश ही नहीं दुनिया भर में पॉलिमर /प्लास्टिक का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। एयरक्राफ्ट और ऑटोमोबाइल से लेकर जीवन से जुड़ा शायद ही कोई ऐसा फील्ड/ प्रॉडक्ट हो जहां पर पॉलिमर के उपयोग को देखा नहीं जा सकता है। मेटल्स की सीमितता और पॉलिमर की मजबूती एवं हल्के होने के कारण भविष्य में और व्यापक तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में इस ट्रेड में ट्रेंड लोगों की मांग बढ़नी स्वाभाविक है।
क्या इग्नू से हासिल डिग्री को जॉब्स में महत्व दिया जाता है?
इग्नू द्वारा संचालित सभी कोर्स और डिग्रियां पूरी तरह से रेग्युलर कोर्सेस के बराबर ही जॉब्स में स्वीकार की जाती हैं।
एमए रेगुलर प्रणाली से नहीं करना चाहता हूं। मेरे लिए क्या ऑप्शन हो सकते हैं?
आप एसओएल (दिल्ली यूनिवर्सिटी) के अतिरिक्त किसी भी ओपन यूनिवर्सिटी और विभिन्न यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस लर्निंग इंस्टीट्यूट से एम्रए कर सकते हैं, बशर्ते वहां पर यह कोर्स उपलब्ध हो।
मैंने 2015 में बीए किया था। अब मुझे क्या करना चाहिए? सिविल सर्विस एग्जाम देने का भी इच्छुक हूं।
अगर सिविल सर्विस में सफल होने का ही इरादा है, तो कोई अन्य कोर्स करने में समय लगाने से बेहतर है पूरी तल्लीनता के साथ इसी एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं। इसके लिए सेल्फ स्टडी के साथ कोचिंग इंस्टिट्यूट से मदद लेना भी उपयोगी होगा। इसके अतिरिक्त इंटरनेट पर उपलब्ध परीक्षा के लिए सहायक सामग्री का भी उपयोग करें। अत्यंत अनुशासित तरीके से तैयारी करने से ही सफल हो सकेंगे। इसी तैयारी के साथ स्टेट पीसी एस एग्जाम भी दे सकते हैं।
फायर सेफ्टी का कोर्स कैसे किया जा सकता है?
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत नैशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर में कई तरह के फायर इंजिनियिंग और सेफ्टी पर आधारित कोर्सेस संचालित किये जाते हैं। आप संस्थान की वेबसाइट http://nfscnagpur.nic.in/ से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य प्राइवेट संस्थान भी ऐसे कोर्सेस का आयोजन करते हैं। प्रयास करें कि ए आईसीटीई द्वारा स्वीकृत कॉलेज का चुनाव करें।
बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में ऐडमिशन लिया है। इसमें बेहतर परफार्म कैसे कर सकता हूं?
बहुत सीधा सा फॉर्म्युला अपनाएं। आप जो भी पढ़ें उसके ऐप्लिकेशन को स्वयं कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से चलाकर पुष्टि भी करें। सिर्फ रट लेने की प्रवृति इस क्षेत्र में घातक सिद्ध हो सकती है। क्लास के टीचर्स के अतिरिक्त इसमें सबसे बड़ा गुरु स्वयं इंटरनेट है। इसलिए सिद्धांतों को समझने के लिए नेट की मदद लेने से नहीं हिचकें।
क्या स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए करने के बाद भी एमसीए में ऐडमिशन संभव है ?
अगर आपके पास एक सब्जेक्ट के तौर पर गणित रहा है तोकई संस्थानों में बड़ी आसानी से आपको ऐडमिशन मिल सकता है। नामी संस्थानों में प्रायः एंट्रेंस एग्जाम के ज़रिये इस कोर्स की सीमित सीटों पर ऐडमिशन दिया जाता है।
बिना मैथ्स के कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कर चुका हूं। क्या चार्टर्ड अकाउंटेंसी का कोर्स करना उचित होगा या बीबीए करूं ?
मैथ्स के बैकग्राउंड के बिना सीए जैसा कोर्स करना काफी मुश्किल सिद्ध हो सकता है। बेहतर यही रहेगा कि आप किसी नामी संसथान से बीबीए या ऐसे समकक्ष कोर्स के बारे में सोचें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें