बैंकिंग में जाने के लिए बीबीए कोर्स भी है फायदेमंद

मे 12 क्लास स्टूडेंट हु मे आगे चॉईस नही कर पा रहा हु की 12 के बाद कोनसा कौर्स करू बी बी ए कैसा रहेगा अगर करू तो इसके किया फाइदे है
हायर एजुकेशन या ऐकडेमिक्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बीए (ऑनर्स) कोर्स करने का ज्यादा फायदा है। बैंकिंग की दृष्टि से आपके लिए बीबीए कोर्स भी उपयोगी हो सकता है।

12वीं में मैथ्स के साथ बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में 80% मार्क्स हैं, जबकि मैथ्स के बिना 89% मार्क्स। क्या बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में बिना मैथ्स को शामिल किये बीकॉम (ऑनर्स) में अप्लाई कर सकती हूं?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार बीकॉम (ऑनर्स) में ऐडमिशन पाने के लिए यह ज़रूरी है कि आपने 12वीं में मैथ्स एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा हो। बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में मैथ्स को शामिल करना ज़रूरी नहीं है।

मेरे पास 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम (बिना मैथ्स) थी। अब मैं कन्फ्यूज़ हूं कि मुझे क्या करना चाहिए?
हमारी सलाह है कि आपको आर्ट्स स्ट्रीम पर आधारित ट्रडिशनल और प्रफेशनल कोर्सेस के विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहा हूं। कृपया कोई ऐसा शॉर्ट टर्म कोर्स बताएं जिसका फायदा जॉब पाने में मिल सके?
अकाउंटिंग पर आधारित विभिन्न सॉफ्टवेयर्स की ट्रेनिंग आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मैंने 12वीं पास की है और सिविल सर्विस का एग्जाम देना चाहती हूं। कृपया बताएं कि मुझे रेग्युलर कोर्स में ऐडमिशन लेना चाहिए या डिस्टेंस एजुकेशन से ग्रैजुएशन करनी चाहिए ताकि मैं इस एग्जाम की तैयारी कर सकूं?
आपको रेग्युलर कोर्स के रूप में ही ग्रैजुएशन करनी चाहिए और साथ-साथ सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी भी। रेग्युलर कोर्स करने से कॉलेज के टीचर्स के अलावा सीनियर्स से भी आपको इस एग्जाम के बारे में समय-समय पर गाइडेंस मिलती रहेगी।

फिल्म मेकिंग का कोर्स आगे चलकर करना चाहती हूं। मुझे टेंथ के बाद कौन सी स्ट्रीम लेनी चाहिए?
अगर आप आर्ट्स स्ट्रीम से भी 12वीं करेंगी तो भी आपको फिल्म मेकिंग से जुड़े कोर्स में ऐडमिशन लेने में परेशानी नहीं होगी। इसलिए अपनी रुचि और ऐप्टिट्यूड के अनुसार साइंस /कॉमर्स अथवा आर्ट्स में से किसी भी स्ट्रीम का चयन कर सकती हैं।

दिल्ली में बीएड कोर्स किन यूनिवर्सिटी में उपलब्ध है?
दिल्ली यूनिवर्सिटी, इग्नू आदि से आप बीएड कोर्स कर सकती हैं।

बीकॉम कर रहा हूं। क्या सी++, नेट या जावा जैसे कोर्स मेरे लिए फायदेमंद हो सकते हैं?
यह आपको तय करना है कि कॉमर्स आधारित डिग्री/ ट्रेनिंग से जुड़े प्रफेशन में करियर बनाना चाहते हैं या कंप्यूटर, नेटवर्किंग/ वेब डिजाइनिंग की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं।

मैंने पीसीबी से 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास की है। सरकारी नौकरी में कौन-कौन सी जगह अप्लाई कर सकते हैं?
ज्यादातर गवर्नमेंट एग्जाम के लिए 50% मिनिमम एलिजिबिलटी क्राइटेरिया होता है। आप आईबीपीएस (क्लर्क व पीओ), एसएससी, यूपीएससी के एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी है कि आप अच्छे से एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करें और साथ ही हर तरह के एग्जाम के आगे की जॉब ऑप्शन की पूरी जानकारी लेते रहे तो अच्छा रहेगा।

12वीं का स्टूडेंट हूं। आगे मरीन इंजिनियरिंग से बीटेक करना चाहता हूं। इस फील्ड से रिलेटेड स्कोप के बारे में बताएं?
मेजॉरिटी शिपिंग इंडस्ट्री में मरीन इंजिनियर की बहुत डिमांड है। आप कोर्स के बाद मरीन इंजिनियर पोजिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्टील इंस्डट्री, पावर सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, इंजिनियरिंग व प्रॉडक्शन फर्म्स, नेवी, रिसर्च बॉडी में भी जॉब के लिए इंडिया या विदेश में अप्लाई कर सकते हैं।

इंटर पास करने के बाद वेब डिजाइनिंग का कोर्स किया है। अब क्या करना चाहिए?
वेब डिजाइनिंग के साथ कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, आईटी, हार्डवेयर से संबंधित कोर्स करने चाहिए, इससे जॉब के चांस बढ़ेंगे।

चार साल पहले बीकॉम किया था। अभी तक नौकरी नहीं मिली, क्या करूं?
आपके चार साल बर्बाद हो चुके हैं। ऐसे में बेहतर होगा अब कोई प्रफेशनल या टेक्निकल ट्रेनिंग लेकर जॉब के लिए कोशिश करें।

जानें, 12वीं के बाद क्या हैं करियर के विकल्प
मैंने 2014 में बीकॉम कंप्लीट कर ली थी और उसके बाद सीए में ऐडमिशन लिया। लेकिन सीपीटी एग्जाम क्लियर करने के बाद आईपीसीसी पास नहीं पास कर सका हूं। समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए?
अच्छा तो यही रहेगा कि आप अकाउंटिंग आधारित सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेकर सीए फर्म्स अथवा अन्य प्राइवेट कंपनियों के अकाउंट्स सेक्शन में जॉब पाने का प्रयास करें। सीए कोर्स में ज्यादा समय लगाना उचित नहीं होगा।

12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में सिर्फ 60% मार्क्स आये हैं। मेरे लिए अब क्या ऑप्शन हो सकते हैं?
आपको बीकॉम (पास) कोर्स (रेग्युलर कॉलेज में अगर ऐडमिशन मिल जाए) अथवा दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसओएल से करना चाहिए।

मैंने 77% मार्क्स के साथ कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास की है। मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहती हूं। कृपया सलाह दें
बीए/ बीबीएस कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

बीएससी (नर्सिंग) कर चुकी हूं। बीएड कर टीचिंग के प्रफेशन में जाना क्या सही निर्णय होगा?
पहले दो वर्ष का बीएड और उसके बाद भी आपको टीचर एलिजिबिलिटी एग्जाम क्लियर करने की ज़रूरत पड़ेगी। तब कहीं जाकर आप टीचर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगी। इससे तो बेहतर यही रहेगा कि आप बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री के बूते नर्सिंग के प्रफेशन से जुडें। इनका वेतनमान गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में कम आकर्षक नहीं है।

बारहवीं पास कर चुका हूं। जानना चाहता हूं कि बीसीए और बीटेक में से कौन सा कोर्स बेहतर होगा।
अच्छे इंस्टिट्यूट से बीटेक करना निस्संदेह बेहतर ऑप्शन होगा।

दो साल पहले 12वीं किया था और तब से मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी में लगा हूं। क्या बता सकते हैं कि बीपीटी जैसा पैरामेडिकल कोर्स करने से करियर बनाया जा सकता है?
अच्छे संस्थान से यह कोर्स करने और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेकर बाकायदा इस विधा में ट्रेंड होने का लक्ष्य रखेंगे तो निश्चित तौर पर अच्छा करियर बना सकेंगे। मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी में आप और ज्यादा वक्त नहीं लगायें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम (ऑनर्स) कोर्स 81% मार्क्स से पास कर चुका हूं। कृपया बताएं कि मुझे सीए कोर्स करना चाहिए या बैंकिंग में जाना चाहिए?
तुरंत जॉब पाने का लक्ष्य है, तो बैंकिंग एग्जाम्स की तैयारी कर सकते हैं। अगर और पढ़ाई करने की इच्छा है तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं तो फिर कोर्स कर सकते हैं।

बीए (फाइनल) की स्टूडेंट हूं। बैंकिंग में कैसे करियर बना सकती हूं।?
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा विभिन्न बैंकों की वेकंसीज को भरने के लिए समय-समय पर सिलेक्शन के लिए टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इस बारे में अधिक जानकारी हासिल करने लिए वेबसाईट http://www।ibps।in/ देखें

12वीं एग्जाम दो साल पहले पास किया था। क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन गैप ईयर के कारण ऐडमिशन पाने में दिक्कत हो सकती है?
आपको ऐफिडेविट देने के लिए कहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त और कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ाई में इन 9 बातों पर दें ध्यान, बनेंगे 'महान'

सरकारी नौकरी चाहिए तो मैथ्स की यूं करें तैयारी

इस कोर्स से आपके बच्चे का ब्रेन होगा शार्प