करियर का बेस्ट 'मैनेजमेंट', कोर्स पूरा होते ही जॉब

hotel industry has lots of opportunity

करियर का बेस्ट 'मैनेजमेंट', कोर्स पूरा होते ही जॉब
अगर आप होटल मैनेजमेंट फील्ड में जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां ढेरों विकल्प मौजूद हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स को कोर्स पूरा होने के साथ ही जॉब मिल जाती है। एक अनुमान के मुताबिक आने वाले दस सालों में होटल इंडस्ट्री में करियर की अपार संभावनाएं हैं। आगे की स्लाइडों में इस कोर्स से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता, कोर्स करने के लिए संस्थान, अवसर आदि के बारे में जानकारी लें...

कौन-कौन से कोर्स
इसमें यूं तो कई प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जैसे बेकरी ऐंड कंफेक्शनरी या होटल रिसेप्शन ऐंड बुक कीपिंग या रेस्तरां व काउंटर सर्विस में एक साल का डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट ऐंड केटरिंग टेक्नॉलजी में चार साल की स्नातक डिग्री, होटल मैनेजमेंट में तीन साल की बीएससी हॉस्पिटेलिटी ऐंड टूरिजम मैनेजमेंट में तीन साल का बीए, होटल ऐंड केटरिंग मैनेजमेंट में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स, इसके अलावा एनसीएचएमसीटी और इग्नू संयुक्त रूप से 3 वर्षीय बीएससी प्रोग्राम इन हास्टिपटैलिटी ऐंड होटल ऐडमिनिस्ट्रेशन कोर्स चल रहा है।

योग्यता
किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। 12वीं में अंग्रेजी एक अनिवार्य विषय के रूप में होनी चाहिए। न्यूमैरिकल एबिलिटी, सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की जानकारी भी बेहद जरूरी है। साथ ही हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की समझ हो तो बेहतर है। इस इंडस्ट्री में कामयाब होने के लिए कुछ व्यक्तिगत गुणों का होना भी जरूरी है जैसे, मृदुभाषी होना, कितनी भी परेशानी हो, चेहरे पर न आने देना, सेवा सत्कार को धर्म की श्रेणी में रखना आदि।

जॉब
इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी होटल या इससे जुड़े विभाग में मैनेजर बन सकते हैं। फ्रंट ऑफिस का काम संभाल सकते हैं। फूड ऐंड बेवरेज सर्विस और हाउसकीपिंग के काम को बखूबी देख सकते हैं। इसके अलावा इस फील्ड में मार्केटिंग के जाब के लिए भी बहुत सारे स्कोप हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट प्रसून की मानें तो आपके पास जॉब के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

अवसर
द होटल स्कूल के डायरेक्टर अनिल बट्ट की मानें तो वैसे तो होटल इंडस्ट्री हमेशा से ही हॉट करियर रहा है, पर जब हम इसके भविष्य की ओर देखते हैं तो यह और भी शानदार दिखता है। होटलों में काम करने के अलावा और भी कई ऐसे स्थान हैं जहां होटल मैनेजमेंट की डिग्री या डिप्लोमा करने वालों को नौकरी मिल सकती है। रेस्तरां या फास्ट फूड जॉइंट, क्रूज शिप, हॉस्पिटल ऐडमिनिस्ट्रेशन ऐंड केटरिंग, इंस्टिट्यूशनल ऐंड इंडस्ट्रियल केटरिंग, एयरलाइन केटरिंग, रेलवे, बैंक या अन्य बड़े संस्थानों में कैंटीन।

प्रमुख संस्थान
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली
www.ignou.ac.in

नैशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ऐंड कैटरिंग टेक्नॉलजी, नोएडा
www.nchm.nic.in

दि होटल स्कूल, नई दिल्ली
www.thehotelschool.com

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, टूरिजम ऐंड होटल मैनेजमेंट विभाग, हरियाणा
www.kuk.ac.in 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ाई में इन 9 बातों पर दें ध्यान, बनेंगे 'महान'

सरकारी नौकरी चाहिए तो मैथ्स की यूं करें तैयारी

इस कोर्स से आपके बच्चे का ब्रेन होगा शार्प