सुनहरे करियर के लिए ये हैं शानदार कोर्स!

Q. मैंने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया है। आगे पब्लिक पॉलिसी से बीए करना चाहता हूं। मैं यह कोर्स किन-किन कॉलेज से कर सकता हूं। साथ ही इसके बाद जॉब के क्या ऑप्शन हो सकते हैं?
A. पब्लिक पॉलिसी मैनेजमेंट का स्कोप बहुत है। इसमें जॉब ऑप्शंस गवर्नमेंट सेक्टर, स्टेट व फेडरल एजेंसीज, नॉट-प्रॉफिट एजेंसीज में उपबल्ध हैं। आप आगे लेक्चररशिप को भी करियर के तौर पर चुन सकते हैं। यूएन ऑर्गनाइजेशंस और पब्लिक सर्विस में भी अप्लाई कर सकते हैं। देश में बहुत से कॉलेज हैं, जहां पब्लिक पॉलिसी मैनेजमेंट कोर्सेज हैं। इनमें कुछ टॉप इंस्टिट्यूट्स टेरी, एमडीआई, ओपी जिंदल इंस्टिट्यूट हैं।

Q. मैं डिजास्टर मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा कर रही हूं | इस कोर्स के बाद मैं जॉब के लिए कहां-कहां अप्लाई कर सकती हूं?
A. डिजास्टर मैनेजमेंट बहुत ही जिम्मेदारीभरा करियर है। इसमें पीजी डिप्लोमा करने के बाद गवर्नमेंट और प्राइवेट, दोनों ही सेक्टरों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही आगे जॉब ऑप्शंस जैसे टीचिंग, रिसर्च, कंसल्टेंसी, डॉक्युमेंटेशन, ट्रेनिंग ऑर्गनाइजर, फील्ड ट्रेनिंग व मॉक ड्रिलर एक्सपर्ट के रूप में करियर बना सकते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर में बहुत से ऑर्गनाइजेशंस जैसे-नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (एनआईडीएम), मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, सार्क डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर, सेंटर ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट समेत कई अन्य गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशंस में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Q. मैं बीएससी फाइनल इयर का स्टूडेंट हूं । आगे एमबीए (फाइनैंस) करना चाहता हूं। बीएससी के बाद एमबीए क्या एक अच्छा विकल्प साबित होगा? अगर हां तो इसके बाद किस तरह की जॉब के लिए अप्लाई किया जा सकता है?
A. फाइनैंस सेक्टर के लिए वैसे तो आप एमबीए (फाइनैंस) कर सकते हैं, लेकिन कोर फाइनैंशल जॉब्स के लिए सिर्फ एमबीए (फाइनैंस) पर्याप्त नहीं होगा। या तो आप आगे फाइनैंस के स्पेशलाइज्ड कोर्सेज करें तो बेहतर अवसर मिलेंगे। एमबीए (फाइनैंस) के बाद आप बैंकों, फाइनैंशल कंसल्टेंसीज और फाइनैंशल इंस्टिट्यूशंस में जॉब ऑप्शन देख सकते हैं। आप कन्जयूमर ऐंड इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इंस्टिट्यूशनल फाइनैंस, मर्चेंट बैंकिंग, कॉर्पोरेट फाइनैंस और इंटरनैशनल फाइनैंस में भी आगे करियर बना सकते हैं।

Q. मैं होमसाइंस से बीए कर रहा हूं। आगे बतौर न्यूट्रिशन कंसल्टेंट करियर बनाना चाहता हूं। बीए के बाद क्या होमसाइंस से एमए करने पर ही जॉब के लिए अप्लाई किया जा सकता है। या मुझे कोई स्पेसफिक कोर्स करना होगा। इसके अलावा होमसाइंस से रिलेटेड और करियर ऑप्शन के बारे में भी बताएं।
A. होमसाइंस में तीन न्यूट्रिशन, ह्यूमन डिवेलपमेंट एंड फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट मेजर डिसप्लिन हैं। इंडिया में हेल्थ और न्यूट्रिशन को लेकर कंसर्न 3-4 सालों में बहुत बढ़ा है। इसके चलते न्यूट्रिशन कंसल्टेंट एक बहुत ही ग्राइंग करियर ऑप्शन है। जहां आप गवर्नमेंट हेल्थकेयर सेटअप्स और प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ काम कर सकते हैं। होमसाइंस ग्रैजुएट्स के लिए बहुत से और करियर ऑप्शन हैं जैसे केटरिंग, फूड प्रिजर्वेशन, इंटीरियर डिजाइन, लाइफस्टाइल कंसल्टेंट, अप्रेल डिजाइनिंग में भी अप्लाई किया जा सकता है।

Q. क्या सरकारी जॉब्स में इग्नू की एमए की डिग्री की वैल्यू को कम समझा जाता है?
A. जी नहीं, इग्नू से ओपन लर्निंग सिस्टम के जरिये हासिल की गयी किसी भी डिग्री का महत्व रेग्युलर एजुकेशन से प्राप्त डिग्री से कम नहीं है। आपको इस चिंता से निकलकर अच्छे पर्सेंटेज लाने पर फिलहाल अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

Q. 12वीं की परीक्षा पीसीएम सब्जेक्ट्स से पास की है। मैं जानना चाहता हूं कि साइंस सब्जेक्ट्स में रिसर्च आधारित कोर्स हिंदी माध्यम से करने पर किस तरह का करियर बन सकता है?
A. साइंस का समूचा कार्य क्षेत्र अंग्रेजी माध्यम पर ही आधारित है। इसलिए हिंदी माध्यम से पढ़ाई/ शोध करने पर भी बहुत अच्छा करियर बना पाना मुश्किल ही होगा।

Q. ग्राफिक डिजाइनिंग में किस तरह कर भविष्य बनाया जा सकता है?
A. ग्राफिक डिजाइनिंग तेजी से बदलती विधा है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कंप्यूटर ज्ञान के साथ मल्टी मीडिया, आई टी और वेब डिजाइनिंग का भी जानकार होना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त संबंधित सॉफ्टवेयर्स से भी स्वयं को अपडेट रखने की ज़रूरत पड़ेगी। इस फील्ड में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप स्वयं को कितना एक्सपर्ट बना पाते हैं।

Q. क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग से बीए के साथ जेबीटी का कोर्स करना ठीक रहेगा?
A. अगर दोनों कोर्सेस में ऐडमिशन मिल जाता है, तो साथ-साथ करने में कोई बुराई नहीं है। रेग्युलर और ओपन/ डिस्टेंस एजुकेशन से एक ही समय में करना मान्य है।

Q. मैं बीए फर्स्ट इयर की स्टूडेंट हूं। मेरे सब्जेक्ट मैथमेटिक्स, स्टैटस्टिक और कंप्यूटर साइंस हैं। इन सब्जेक्ट्स में गवर्नमेंट व प्राइवेट सेक्टर में जॉब का क्या स्कोप है।
A. बीए डिग्री के बाद आप प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर में अप्लाई कर सकते हैं। बीए कंप्यूटर्स के बाद अगर आप सॉफ्टवेयर जॉब्स के लिए इंट्रेस्टेड हैं तो सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं। इससे आगे सॉफ्टवेयर जॉब्स के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ाई में इन 9 बातों पर दें ध्यान, बनेंगे 'महान'

सरकारी नौकरी चाहिए तो मैथ्स की यूं करें तैयारी

इस कोर्स से आपके बच्चे का ब्रेन होगा शार्प