अगले 20 सालों तक रहेगा इन जॉब्स का 'जलवा'

अगले 20 सालों तक रहेगा इन जॉब्स का 'जलवा'
रोबॉटिक्स, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे क्षेत्रों में तकनीकी विकास से लाखों नौकरियां छिनने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, इनसे नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी जिसका अगले 20 सालों तक कम से कम जलवा रहेगा। इसलिए आज आइये जानते हैं कि अगर भविष्य को सुनहरा बनाना है तो किस करियर को चुनना बेहतर रहेगा।


कंसल्टेंट्स
उद्योग जगत और सरकार स्थायी कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेगी जिससे जरूरत के मुताबिक सर्विस देने वाले मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स का मार्केट बढ़ जाएगा। मांग के हिसाब से वैज्ञानिक और तकनीकी परामर्श के लिए स्पेशलिस्ट्स का बड़ा मार्केट होगा। आप इस फील्ड में अपना बिजनस नेटवर्क फैला सकते हैं। इंटरनेट और विडियो कॉलों की मदद से दूर-दूर तक अपनी सर्विस प्रदान कर सकते हैं।

कंस्ट्रक्शन स्पेशलिस्ट्स
लम्बे समय तक निर्माण कार्य में तेजी रहेगी। नई तकनीक और रोबॉटिक्स काम करने की रफ्तार को बदलकर रख देंगी। इससे सिविल इंजिनियर्स, आर्किटेक्ट्स, पर्यावरण विशेषज्ञ, सफाई विशेषज्ञ और इंटीरियर डिजाइनरों की मांग बढ़ जाएगी।

टीम डायरेक्टर
स्मार्ट बिजनस के बढ़ने से फुल टाइम काम करने वाले लोगों से कंपनियां परहेज करेंगी। इसकी बजाए वे फ्रीलांसर्स या प्रफेशनल्स को जरूरत पड़ने पर किसी परियोजना को पूरा करने के लिए हायर करेंगी। बिजनस मालिकों को टीम डायरेक्टर की जरूरत होगी जो फ्रीलांसर्स और अस्थायी कर्मचारियों की ऑनसाइट या रिमोट टीम तैयार कर सकें।

स्मार्ट होम इंजिनियर्स/3डी डिजाइनर्स
अगर इंटरनेट ऑफ थिंग्स में आपको दिलचस्पी है तो आप स्मार्ट होम इंजिनियर के नाते कस्टमर्स को अपने घरों को स्मार्ट होम में बदलने और योजना बनाने में मदद कर सकते हैं। वर्चुअल रिऐलिटी के मैदान में लोगों को आप वर्चुअल रिऐलिटी अनुभव हासिल कर सकते हैं। 3डी प्रिंटिंग के मैदान में आपको कस्टमर्स को मनपंसद चीजों का डिजाइन बनाने और उसको तैयार करने में मदद कर सकते हैं।

वेलनेस सर्विस प्रवाइडर्स
खर्च करने योग्य आमदनी बढ़ने के कारण लोगों के बीच घरों में, प्रतिष्ठानों में या टेलिफोन और इंटरनेट पर भी वेलनेस सर्विस प्रवाइडर्स की मांग बढ़ जाएगी। इससे ब्यूटिशन, फिटनेस ट्रेनर, ट्युइशन/स्किल टीचर, लाइफ कोच या पर्सनल ब्रैंडिंग/इमेज एक्सपर्ट के लिए नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा बीमारियों के उपचार के लिए काउंसिलर्स और थेरपिस्ट्स की मांग बढ़ जाएगी।

देखभाल करने वालों की जरूरत
नई तकनीक के आने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं जिससे मिड्ल क्लास और धनी सेवानिवृत्त लोगों के बीच आय भी बढ़ी है। ऐसे में वे अपने लिए ऐसे लोगों की तलाश में हैं जो उनको शान से जीवन जीने में मदद करें। वे अपने बच्चों, बीमार सदस्यों और बुजुर्गों की देखरेख के लिए लोगों को तलाशते हैं। इसमें मॉनिटरिंग डिवाइसेज की मदद से दूर से ही स्वास्थ्य देखभाल करने वाले स्पेशलिस्ट्स के लिए भी रोजगार के काफी अवसर हैं।


डेटा स्पेशलिस्ट्स
नई तकनीक का इस्तेमाल छोटी, मंझोली और बड़ी कंपनियों में होगी। इन कंपनियों को तकनीकों के बीच तालमेल बिठाने के दौरान पैदा होने वाले डेटा के रखरखाव और उनको इस्तेमाल योग्य ढांचे में ढालने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत होगी। अगर आप बड़े डेटा या नेटवर्क कम्यूनिकेशन के मैदान में ऐक्टिव रहते हैं तो आपको बहुत फायदा पहुंचेगा।

नेक्स्टजेन इंजिनियर्स
ऐप्स के डिवेलप होने से पहले नया सिस्टम्स तैयार होगा। अगर आप नई तकनीक में गोता लगाने, अपने सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर का ज्ञान इस्तेमाल करने, हार्डवेयर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं तो अपार टेक बिजनस जगत में आपकी डिमांड होगी। टेक बिजनस जगत में तकनीक की हर लहर को मार्केट में लाने और उनको मौजूदा बिजनस एवं तकनीक के साथ एकीकृत करने के लिए होड़ मचेगी।

फ्लेक्सिबल ऐप डिवेलपर्स
क्या आप फ्लेक्सिबल ऐप डिवेलपर बनना हर दो साल पर नया टेक्नॉलजी फ्रेमवर्क सीखना पसंद करेंगे? तो घरों, फैक्ट्रियों, फार्मों आदि में विभिन्न चीजों को आपस में जोड़ने के लिए ऐप्स बनाने को तैयार हो जाएं। उसके बाद वर्चुअल रिऐलिटी (वीआर) और रोबॉटिक्स के मैदान में ऐप्स बनाने की लहर सी चलेगी जिसमें काफी संभावनाएं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पढ़ाई में इन 9 बातों पर दें ध्यान, बनेंगे 'महान'

सरकारी नौकरी चाहिए तो मैथ्स की यूं करें तैयारी

इस कोर्स से आपके बच्चे का ब्रेन होगा शार्प